फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडछाड के विरोध मे दो पक्षो मे संघर्ष चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बे के एक मोहल्ले में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायल पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने परिवार की एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने देर शाम घटना के बारे में अपने पति को बता दिया। महिला के पति ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर विरोध जताया तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करा दिया। कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों मे लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में दोनों ओर से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें