फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर डंडे और चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर में ननिहाल में आए युवक पर गांव के छह युवकों ने धोखे से बुलाकर हमला बोल दिया। पीड़ित युवक के मामा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी प्रशांत की झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर में ननिहाल है। कई दिन से प्रशांत अपने मामा मनोज के घर आया हुआ था। बुधवार रात गांव में शिव मंदिर परिसर में मां भगवती का जागरण चल रहा था। प्रशांत भी जागरण में गया था। आरोप है कि बुधवार रात करीब एक बजे कुछ युवकों ने प्रशांत को किसी बहाने से बाहर बुलाया और एकांत स्थान पर ले जाकर बेल्ट और डंडो से पीटा गया। इसके अलावा चाकू से भी प्रहार किए गए। शोरशराबा होने पर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुुंची, जिसके बाद रात में ही घायल युवक को झिंझाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया गया। पीड़ित युवक के मामा मनोज ने गांव के गोल्डी पुत्र लोकेंद्र के अलावा पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर जानलेवा हमला करने और 3110 रुपये लूटने का आरोप भी लगाया। उधर, झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि घायल युवक के मामा मनोज की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें