फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गुड़ मंडी में गल्ले से 1.24 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े कारोबारी की दुकान से1.24 लाख उड़ाए
विज्ञापन

शाहपुर। नवीन गुड़ मंडी स्थल में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चोर दुकान के गल्ले से 1.24 लाख की नकदी साफ कर ले गया। घटना से कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

नवीन गुड़ मंडी स्थल में गुड़ व्यापारी ललित गर्ग की गर्ग ट्रेडर्स नाम से फर्म है। बृहस्पतिवार सुबह ललित गर्ग किसानों का भुगतान करने के लिए 1.24 लाख रुपये दुकान पर ले गया था, जो उसने दुकान में रखे गल्ले में रख दिए। कुछ देर बाद जब ललित गर्ग ने भुगतान करने के लिए गल्ला खोला तो उसमें से नकदी गायब मिली। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी अन्य कारोबारियों को दी, जिससे उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी कारोबारियों का विरोध झेलना पड़ा। पूछताछ में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि दो दिन पूर्व मंडी स्थल की आधा दर्जन दुकानों में चोरी हुई थी, जिसमें उसकी दुकान भी शामिल थी। उक्त चोरी में टूटे गल्ले की उसने मार्केट में दूसरी चाबी बनवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने गल्ले की दूसरी चाबी बनवाने के बाद मौका मिलते ही गल्ला खोलकर रुपये चोरी किए हैं, जिसमें किसी नजदीकी का ही हाथ हो सकता है। मंडी के कारोबारियों ने पुलिस से नकदी चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें