फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर बस चालक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में बस चालक के साथ मारपीट
विज्ञापन

शामली।
दिल्ली बस अड्डे पर मुजफ्फरनगर डिपो के बस चालक के साथ डीसीएम चालक ने मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
गांव मुंडभर निवासी सतेंद्र बस चालक है। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली बस अड्डे पर शामली में सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक डीसीएम चालक वहां आया और उसने आते ही उसके साथ गालीगलौज कर दी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। कंडेक्टर सुनील ने भी जब इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया और कोतवाली में ले आई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखा रिवाल्वर चोरी किया
शामली। नगर के मोहल्ला गगन विहार निवासी रजनीश बहल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका रिवाल्वर और लाइसेंस घर में रखा हुआ था। दो दिन पूर्व उसने अपने रिवाल्वर को तलाश किया तो वह नहीं मिला। रजनीश के अनुसार अज्ञात ने उसका रिवाल्वर चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ
कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें