हिसार और अंबाला पुलिस ने वांछितों की तलाश में दबिश दी
झिंझाना (शामली)। रविवार को थाना झिंझाना पहुंची हिसार पुलिस टीम के लीडर पृथ्वी सिंह ने अपनी टीम के साथ थाने में आमद कराने के बाद लूट व हत्या के वांछितों की तलाश में कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में छापा मारा, लेकिन नामजद आरोपी फरार हो गए।
टीम लीडर पृथ्वी सिंह ने बताया की 2017 में उनके क्षेत्र में भैंस चोरी के बाद गृहस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें झिंझाना के मोहल्ला शाहमुबारिक निवासी चकोतरा उर्फ उस्मान को पकड़ लिया था। उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए थे। उनको पकड़ने के लिये दबिश डाली गई, लेकिन दोनों आरोपी फरार होने में कामयाब रहे है। टीम बैरंग लौट गई। उधर अंबाला सीआईए टीम के दरोगा वेदप्रकाश ने बताया की उनके क्षेत्र में 2017 में चेन स्नेचिंग में विक्की पुत्र जयपाल निवासी गांव रामपुरा पकड़ा गया था, लेकिन वह जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था। झिंझाना पुलिस की मदद से उसको पकड़ लिया गया।
थाने में हुक्का लेकर बैठ गई हिसार पुलिस
झिंझाना। रविवार को हत्या व लूट के आरोपियों की तलाश में पहुंची हरियाणा के हिसार पुलिस के दरोगा व टीम ने थाना परिसर में अपनी गाड़ी से हुक्का निकालकर सबके सामने पीना शुरू कर दिया। हिसार पुलिस को झिंझाना पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से नहीं मना भी नहीं किया।