फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरयाना दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी
विज्ञापन

कांधला (शामली)। बदमाशों ने किराना दुकान में सेंध लगाकर वहां से हजारों की नगदी व कीमती समान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी सलीम गांव के बाहर किराना स्टोर करता है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार सोमवार की रात वह रोजाना की भांति अपनी दुकान को बंद करने के बाद घर पहुंच गया था। मंगलवार सुबह समय जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के बराबर वाली दीवार में बदमाशों ने सेंध लगाकर दुकान के अंदर से चोरी कर ली थी। सलीम के अनुसार बदमाश दुकान में रखे तीन हजार रुपये के साथ ही वहां से करीब 50 हजार रुपये का किराना का समान चोरी करके अपने साथ ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की ओर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित सलीम ने मंगलवार दोपहर के समय अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दुकान के बराबर में खाली पड़े प्लाट से दुकान की दीवार कच्ची होने के कारण बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें