फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करने वाले दो सगे भाईयों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाइयों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

कैराना। हरियाणा से ट्रैक्टर पर भूसा ढोने के काम के दौरान मंडावर निवासी महताब की गांव के ही मौसीन आदि से गाली गलौज हो गई थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को तीन सगे भाइयों ने महताब के घर में घुसकर महताब के साथ झगड़ा कर दिया था। पुलिस ने मौसीन, सालिम को गिरफ्तार करके शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। वहीं, खुरगान निवासी जावेद और जीतू शामली बस स्टैंड के पास आते-जाते लोगों के साथ गाली-गलौज व झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन


दुुराचार का आरोपी गिरफ्तार
कैराना। दो दिन पहले कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी का पति के काम के लिए दूसरे शहर में जाने के कारण उसकी बेटी मायके रह रही थी। वह अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। इस दौरान पड़ोसी मुज्जमिल उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा कर हरियाणा ले गया और उसकी बेटी के साथ दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी मुज्जमिल निवासी मोहल्ला अफगानान को कांधला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें