कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल से लापता बालक शुक्रवार शाम झिंझाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में मिला। बालक ने बताया कि उसको रिश्तेदारी की एक महिला बहला फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले गई थी। बालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि बालक का नाम शाहजेब है और उम्र करीब 10 साल है। उसके पिता इसराइल कांधला के मोहल्ला खैल में रहते हैं। बालक ने बताया कि उसको हरियाणा के गांव जिरभडी में ईट भट्टे पर रखकर मजदूरी कराई गई। शुक्रवार को उसे यहां छोड़कर फरार हो गए। बालक के परिजनों को कांधला थाना पुलिस के माध्यम से सूचना दे दी गई है। उधर, कांधला थाना पुलिस का कहना है कि शाहजेब के पिता इसराईल ने चार दिन पूर्व ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस बालक को तलाश करने में लगी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार शाम मालूम चला कि बालक झिंझाना क्षेत्र में मिल गया है। बालक को लाकर जानकारी की जाएगी, यदि किसी ने उसका अपहरण किया था, तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।