थानाभवन। क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी सुनील कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसकी दादी 70 वर्षीय बुगली अपने भतीजे मनीष के साथ दिल्ली से अपने गांव लौट रही थी।
मनीष ने महावतपुर से दादी को गांव के सोनू की बाइक पर गांव ले जाने के लिए बैठा दिया। गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ता रोककर दादी व उक्त युवक पर हमला कर दिया था। परिजनों ने उनको सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उन्हें मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित युवक ने बताया कि जिस युवक की बाइक पर दादी को बैठाया था उसकी होली के दिन कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उसी के चलते उक्त युवकों ने हमला किया था। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। रविवार को पीड़ित पक्ष के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।