फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक को पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे संचालक पर हमला किया
विज्ञापन

शामली।
शहर में मंगलवार को निकाली गई शोभायात्रा के दौरान अजुध्या चौक पर युवकों का डीजे के आगे डांस करते समय संचालक से विवाद हो गया। इसमें युवकों ने डीजे संचालक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित डीजे संचालक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर की बैंड मार्केट नाला पटरी निवासी राजेंद्र डीजे संचालक हैं। मंगलवार रात शहर में निकाली जा रही शोभयात्रा में वह अपना डीजे चला रहा था। जब शोभायात्रा अजुध्या चौक पर पहुंची, तो डीजे के आगे नाच रहे अमर, सुमित व अंकित ने गाना बदलने को लेकर डीजे संचालक के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर राजेंद्र को पीटकर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद राजेंद्र को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। राजेंद्र की तरफ से शामली कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ट्रक पलटने पर चालक घायल
शामली। हरियाणा के रोहतक निवासी हरमेन्द्र सिंह बुधवार सुबह अमृतसर से ट्रक में पत्थर लादकर काशीपुर जा रहा था। मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव लालूखेड़ी के पास पहुंचने पर सामने से आते ट्रक को बचाने की कोशिश में असंतुलित होकर उसका ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हरमेंद्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक से बाहर निकलवाया और 108 एंबुलेंस बुलाकर उसको शामली सीएचसी में भर्ती कराया।
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव झाल गेट के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। गांव काबडौत निवासी पंकज मंगलवार शाम अपने नौकर के साथ खरीदारी करने शामली आया था। खरीदारी कर बाइक से अपने गांव लौटते समय झाल गेट के सामने कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पंकज और उसका नौकर घायल हो गया। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल पंकज और नौकर को अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

चेन लुटेरों को लेकर आई हरियाणा पुलिस
शामली। हरियाणा के करनाल जनपद की पुलिस टीम बुधवार शाम दो चेन लुटेरों को साथ लेकर शामली कोतवाली पहुंची। पुलिस टीम ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने करनाल जनपद में लूटी गई सोने की चेन शामली में किसी सराफ के यहां बेची हैं। इसी के चलते सराफ के यहां से लूटी गई चेन बरामद करने आए हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मांग की कि स्थानीय पुलिस को साथ भेजकर सराफ के यहां दबिश दिलाई जाए। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें