फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की दुकान पर हमला, चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। जिल्दसाजी को लेकर हुए विवाद के बाद सभासद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभासद ने फायरिंग की और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष और व्यापारी अमित मित्तल की बाजार में पुस्तक की दुकान है। आरोप है कि सभासद शमशाद की पत्नी रात आठ बजे उसकी दुकान पर बच्चों की किताब पर जिल्दसाजी कराने आई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद सभासद ने परिजनों को भी मौके पर बुलवा लिया और दुकान पर मौजूद व्यापारी और उसके भतीजे अनमोल पर हमला कर दिया। आरोपी पे उसकी सोने की चेन भी लूट ली और मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इससे व्यापार मंडल के लोगों ने हंगामा कर रोष प्रकट किया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सभासद शमशाद, उसकी पत्नी के अलावा साजिद, मुस्तकीम, अब्दुला, अमीर अहमद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें