फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित की प्रेमिका के साथ मिलकर भाई ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व किसान मोहित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि मृतक किसान के भाई और मोहित की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दस लाख रुपये और जमीन हड़पने के लिए मोहित की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक की भाभी सहित दो अभी भी फरार है।
थानाक्षेत्र के गांव नोनांगली निवासी किसान मोहित का शव नौ अक्तूबर 2017 को उसके पोल्ट्री फार्म पर पड़ा हुआ मिला था। मृतक मोहित के भाई संजय ने इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के भाई संजय व मोहित की प्रेमिका पूनम को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की मोहित अविवाहित था। उसके पास दस लाख रुपये नगद था तथा सात बीघा जमीन उसके हिस्से में आ रही थी, लेकिन बड़े भाई संजय पर गांव के लोगों का लाखों रुपया कर्ज था। मोहित से रुपये मांगने पर उसने देने से इंकार कर दिया था। साथ ही अपनी शादी के लिए लड़की तलाश कर ली थी। नवंबर में उसे शादी करनी थी, जिस पर भाई संजय ने अपनी पत्नी बबीता, मोहित की प्रेमिका पूनम व अपने साले मिंदर निवासी गांव कसेरवा के साथ मिलकर मोहित की हत्या की साजिश रची। इसी साजिश के तहत मोहित घर खाना खाकर सो गया, तो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को स्कूटर पर रखकर पोल्ट्री फार्म में लाकर डाल दिया और बाहर से ताला बंद कर दिया। अगली सुबह स्वयं पोल्ट्री फार्म पर जाकर हत्या का शोर मचा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार बबीता और मिंदर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान का लालच देकर प्रेमिका को मिलाया अपने साथ
पुलिस के अनुसार संजय को पता था कि मोहित का पूनम के साथ चक्कर है, लेकिन अब मोहित दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। यह बात उसने पूनम को बताई तथा उसका मकान बनवाने की बात कहकर उसको हत्या की साजिश में अपने साथ मिला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें