नशे के लिए पैसा नहीं दिया तो मौसी पर ब्लेड से वार
कैराना।
एक नशेड़ी ने नशीले पदार्थ की पुड़िया खरीदने के लिए रुपये नहीं देने पर मौसी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। मामले में जांच कर चल रही है।
मोहल्ला पिरजादगान निवासी तनवीर के घर नानौता निवासी उसका भांजा कुछ दिन पहले आकर रहने लगा था। गलत संगत में पड़कर युवक को स्मैक पीने की लत लग गई, जिस कारण युवक की मौसी ने युवक को अपने घर जाने के लिए कह दिया था। युवक अपने घर नहीं पहुंचकर कैराना में ही अन्य जगह रहने लगा। सोमवार की दोपहर युवक नशे की हालत में अपनी मौसी के घर पहुंचा और स्मैक की पुड़िया खरीदने के लिए मौसी से रुपयों की मांग की। युवक की मौसी ने मना कर दिया तो युवक ने भला बुरा कहा। आरोपी युवक ने अपनी मौसी के हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे महिला के हाथ से खून बहने लगा। महिला ने डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।