फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तमंचे, तीन चाकू समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो तमंचे, तीन चाकू समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान पांच लोगों को दो तमंचे और तीन चाकू समेत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान सिक्का-सिलावर मार्ग पर चांद मोहम्मद को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुंडेट गांव के निकट रोहित निवासी इंद्रा कालोनी को तमंचे समेत पकड़ा गया। इसी गांव के निकट से पंकज उर्फ पप्पन निवासी बड़ी आल को चाकू समेत गिरफ्तार किया। इनके अलावा वीवी कालेज के निकट से सौरभ निवासी राम सागर और विकास निवासी काका नगर को चाकू समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पत्नी को मुक्त कराने की मांग
शामली। सहारनपुर निवासी युवक ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शामली के एक मोहल्ला निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन बाद से उसके ससुर का उनके घर आना जाना शुरू हो गया था। इसके बाद ससुर साजिश के तहत उसे व उसकी पत्नी और दो माह की बेटी को अपने घर ले आया। इसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी को बहकाना शुरू कर दिया, जिसके चलते उसकी पत्नी तलाक पर अड़ गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे पता चला कि उसका ससुर पैसों के लालच में आकर उसकी पत्नी का रिश्ता दूसरी जगह करना चाहते हैं। इसके चलते महिला सेल में उस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। बाद में पति-पत्नी के बीच एक साथ रहने का समझौता हुआ। युवक का आरोप है कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी और बेटी को लेने ससुर के घर गया तो ससुराल वालों ने उन्हें उसके साथ भेजने से मना कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। वहां से वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित ने ससुरालियों के चंगुल से पत्नी को मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें