फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन गुजारने पर विवाद, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। खेत के ऊपर हाईटेंशन लाइन ले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी अतर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका खेत खानपुर मार्ग पर स्थित है। खेत की करीब आठ बीघा भूमि पर उन्होंने आम का बाग लगाया हुआ है। नियमानुसार आम के बाग के ऊपर से हाईटेंशन लाइन नहीं गुजरनी चाहिए, लेकिन, उनके पड़ोसी किसान अधिकारियों से मिलीभगत कर उनके बाग के ऊपर से लाइन ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि अभी दोनों पक्षों और विद्युत निगम के अधिकारियों से बात चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें