फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रेत खनन की 21 बुग्गिया पकडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से रेत से लदी बुग्गियों को पकड़ा, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। सोमवार सुबह प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर कांधला तिराहे और पानीपत बाईपास पर रेत खनन पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अवैध रेत से भरी 21 बुग्गियों को पकड़ कर कोतवाली में सीज कर दिया तथा मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजे उपजिलाधिकारी डाक्टर अमित पाल शर्मा, तहसीलदार रणबीर सिंह और नायब तहसीलदार कोमिंद्र गुप्ता ने पुलिस बल को साथ लेकर कांधला तिराहे व पानीपत बाईपास पर रेत खनन के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अवैध रेत से भरी 21 भैंसा बुग्गियों को पकड़ कर कोतवाली में लाकर सीज कर दिया। टीम ने मौके से 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गये जुनैद, इलियास, साजिद , विपिन निवासी इस्सोपुर खुरगान, गुलजार , राजेंद्र निवासी मलकपुर, नौशाद निवासी गंदराऊ अबसार निवासी रामडा, मदन, जगरोशन, नरसिंह निवासीगण ग्राम मवी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, तहसीलदार रणबीर सिंह ने बताया कि सभी 21 बुग्गी चालकों के विरुद्ध रेत चोरी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें