दंपति से अभद्रता की
शामली। एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नगर में सामान लेने के लिए आया हुआ था। बताया जाता है कि उसी दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित दंपति ने ट्रक चालक को नसीहत दिया तो वह अभद्रता करने लगा। इस बात पर वहां हंगामा शुरू हो गया। जिम्मेदार लोगों ने मामला समझा-बुझाकर शांत कराया।
लकड़ियों में लगी आग
बाबरी। क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी संजीव कुमार मावे का कार्य करता है। देर रात संजीव मावे की भट्ठी पर मावा निकाल रहा था। अचानक वहां रखी लकड़ियों में आग लग गई। आग ने भयंकर रूप से धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर पानी-रेत डाल कर काबू पाया।