कांधला। थाना क्षेत्र के गांव मीमला में युवक ने परिजनों पर दबाव बनाने के लिए कमरे में बंद होकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई।
गांव मीमला निवासी युवक आए दिन अपने परिवार के लोगों को परेशान करता रहता है। पैसे नहीं देने पर आत्महत्या करने की धमकी देता था। शुक्रवार को युवक ने परिजनों ने पैसों की मांग की। इंकार करने पर युवक ने कमरे में बंद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने आनन फानन में डायल 100 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतार लिया और उसके भाई व युवक को साथ लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। युवक ने आत्महत्या की कोशिश पर अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी। इसके बाद युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।