फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनी हरजीपुर में हरियाणा पुलिस को घेरा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोनी हरजीपुर में हरियाणा पुलिस को घेरा, हंगामा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोनी हरजीपुर गांव में महिला को मुक्त कराने आई हरियाणा पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। यमुनानगर से गुम महिला की कुछ युवकों ने गांव के एक युवक से शादी कराई थी। पुलिस को बंधक बनाने पर थाना प्रभारी डीके त्यागी ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर महिला को हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात रोनीहरजीपुर में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव के युवक ने एक पखवाड़े पूर्व जिस युवती से शादी की थी, वह किसी और की पत्नी बताई गई है। यमुनानगर पुलिस ने रात करीब 11 बजे गांव में दबिश देकर युवक के यहां ब्याहता के तौर पर रह रही महिला को कब्जे में ले लिया। इस पर परिजनों ने शोर मचा दिया। गांव के भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हरियाणा पुलिस का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि युवक नेे कुछ युवकों को डेढ़ लाख रुपये देकर परंपरागत तरीके से महिला से शादी की है, जबकि पुलिस का कहना था कि वह यमुनानगर के समौली गांव के युवक की पत्नी है। वहां थाने में महिला के गुम होने की शिकायत दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंवारे युवकों की शादी कराने के नाम पर कुछ युवक-युवतियां इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। लड़कियों की शादी नाम बदलकर करा दी जाती है। युवती रुपये ठगने के बाद हफ्तेभर में ही चंपत हो जाती है। गांव का पीड़ित युवक इस तरह दो बार ठगा जा चुका है। बताया गया कि इस घटना से 15 दिन पहले भी इन्हीं युवकों ने डेढ़ लाख रुपये लेकर करनाल की युवती बताकर युवक की शादी कराई थी। हालांकि आठ दिन बाद युवती फरार हो गई। युवक द्वारा रुपये का तगादा करने पर उसकी शादी दूसरी युवती से कराने के बाद डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। रात में यमुनानगर थाने के दरोगा बलराज, महिला कांस्टेबल समेत पांच पुलिसकर्मी और पीड़ित परिजन युवती को बरामद करने गांव पहुंचे, तो गुस्साए लोगों का शिकार होना पड़ा। बाद में थाना पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर युवती को हरियाणा पुलिस के हवाले कराया। एसएचओ डीके त्यागी ने हरियाणा पुलिस से ठगी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी है। गिरोह में हरियाणा के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें