फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों से मारपीट में दो भाईयों समेत पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक दिन पूर्व बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान गांव मोहम्मदपुर राई में विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालकर कागजात फाड़ने के आरोप में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर राई स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता रामआसरे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उपखंड अधिकारी के निर्देशन में मंगलवार शाम चार बजे वे विद्युत टीम के साथ गांव में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान टीम के साथ बदसलूकी करते हुए संविदा कर्मी लाइनमैन मारूफ, परवेज और ओमपाल के साथ में मारपीट भी की गई। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी कागजात फाड़ दिए और धमकी दी। इसके चलते टीम को वहां से लौटना पड़ा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाई शहजाद व फरियाद, मोहम्मद उमर, सादिक और नसीम निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर राई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें