गढ़ीपुख्ता। मूंगफली की भट्टी से निकलने वाले धुएं को लेकर मंगलवार को कस्बे में दो दुकानदार आपस में भिड़ बैठे। थोड़ी देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दुकानदार को धुआं न करने की चेतावनी दी।
पाकिस्तान का पुतला दहन किया
उन। गांव पिंडौरा जहांगीरपुर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन कर सरकार से ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन सरहद पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार इसका करारा जवाब पाकिस्तान को दें। इस दौरान पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह, प्रदीप, योगेंद्र, सचिन, रकम सिंह, सत्यवान आदि मौजूद रहे।