फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 पेटी हरियाणा की देशी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। आबकारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह और निरीक्षक विजय आनंद ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सोमवार देर रात खादर के गांव बरनावी के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने जंगल में पुराल के नीचे छिपाकर रखी गई 30 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद की जबकि आरोपी फरार हो गए। टीम ने बरामद शराब को जब्त करने के साथ ही अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। टीम में एसआई हरिओम त्यागी, कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूसे से लदी ट्रॉली पलटी
फोटो
कैराना। सोमवार रात पानीपत रोड पर भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली कैराना की ओर जा रही थी। रॉयल ब्रेक प्वाइंट के निकट असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगाें की भीड़ जुट गई। इसके चलते कुछ देरी के लिए वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें