फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

213 लीटर अवैध शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी और पुलिस विभाग ने 189 लीटर कच्ची और 24 लीटर देशी शराब बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर मिले 350 किलोग्राम लाहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग ने झिंझाना क्षेत्र के गांव बीवीपुर हटिया, नया बांस, थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मस्तगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में दबिश देकर 95 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान मौके पर लगभग 350 किलोग्राम लाहन नष्ट किया गया। उधर, आदर्श मंडी पुलिस ने बस स्टैंड बनत के निकट सोनू को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 54 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। थानाभवन पुलिस ने हसनपुर लुहारी के जंगल से गांव नागल निवासी राजेंद्र को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने गांव गढ़ी अब्दुल्ला में शहनवाज निवासी कच्ची गढ़ी को 12 बोतल देशी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना झिंझाना पुलिस ने गुरुद्वारे के निकट से नरेश निवासी गांव शीतलगढ़ी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। कांधला थाना पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के निकट से मोहल्ला रामनगर निवासी रविंद्र को 20 बोतल देशी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें