चाकू के साथ दो पकड़े
कैराना। सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस ने कांधला तिराहे से गुजर रहे दो संदिग्धों से चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपी कासिम और आमिर निवासीगण मोहल्ला कलालान कांधला को गिरफ्तार कर लिया।
सबमर्सिबल चोरी
कैराना। किसान अकरम निवासी मोहल्ला अफगानान ने बताया कि चोर उसके सबमर्सिबल का स्टार्टर चुराकर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
सिनेमाघर संस्थापक का निधन
कैराना। कस्बे के सबसे पुराने सिनेमाघर स्थापित करने वाले प्रसिद्ध सराफ साधूराम का निधन हो गया। मोहल्ला पीपलोतला निवासी साधूराम मित्तल बीमार थे। मंगलवार को उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। दोपहर में यमुना घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।