फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉटरी के नाम पर 46 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्राम रामड़ा निवासी सहेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने लॉटरी निकलने की बात कहकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद उससे पहले मोबाइल में 398 रुपये का रिचार्ज करवाया और फिर बैंक खाते में 46,300 रुपये जमा करा लिए गए। पीड़ित का कहना है कि अब भी उससे आरोपी 12 हजार रुपये खाते में डलवाने को कह रहा है। उसे लॉटरी के नाम पर ठगा गया है। पीड़ित ने आरोपी ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से गाय की मौत
कैराना। मोहल्ला राजेंद्र कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पशुपालन विभाग में नौकरी करता है। मंगलवार सुबह 11 बजे उसके घर के बाहर लगे हाईटेंशन विद्युत पोल से अचानक उसके घर तक करंट दौड़ गया। इस कारण उसकी एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय की हालत खराब है। पीड़ित ने बताया कि विद्युत पोल से केवल हसन स्टील फैक्ट्री में बिजली जा रही है, लेकिन वर्तमान में फैक्ट्री ही बंद हैं। उसने विद्युत पोल को हटवाने की मांग एसडीएम कैराना, अधिशासी अभियंता, जेई से भी की है।

शांतिभंग में दो गिरफ्तार
कैराना। घरेलू विवाद को लेकर झगड़ रहे जीशान और शमीम निवासीगण मोहल्ला रेतावाला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें