न्याय दिलाने की गुहार लगाई
शामली। मंगलवार को एक महिला एसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। अब वो एक युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिजन उसे परेशान कर रहे हैं। उसका बच्चा भी उन्हीं के पास है। महिला ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पति पर दूसरी शादी का आरोप
कैराना। थानाक्षेत्र की एक युवती की शादी 10 साल पहले बुढ़ाना क्षेत्र में हुई थी। विवाहिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। उसे ओर उसके बच्चों को घर में नहीं घुसने दे रहा। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों को कोतवाली बुलाया और बात की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।