फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा लूट कांड का जल्द हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ लूट मामले में सात को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बाबरी। दो माह पूर्व हुई शामली के सराफा व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। इस मामले में पुलिस व एसओजी की टीम ने मिलकर सात लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, आज इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शामली निवासी विजय वर्मा की क्षेत्र के बुटराड़ा में सराफा की दुकान है। दो माह पूर्व शाम के समय सराफ घर लौट रहा था। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के पास से नकदी व आभूषणों का थैला लूट लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस रातभर बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से लगातार पीड़ित पक्ष पुलिस से मामले की खुलासे की मांग कर रहा था। कुछ दिनों से पुलिस व एसओजी की टीम इस अभियान में संयुक्त रूप से काम कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर सात लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी नेमचंद सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे की करीब है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें