फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर राई में एक ही रात में 12 घरो में लाखो की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्राम मोहम्मदपुर राई में बुधवार की रात चोरों ने एक के बाद 12 घरों में धावा बोला और एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसकी सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी श्लोक कुमार ने सीओ, एसओ और स्वाट टीम के साथ मौका-मुआयना किया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात गांव मोहम्मदपुर राई निवासी नौशाद का परिवार छत पर सो रहा था। छत के रास्ते मकान में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी 42 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। नौशाद के भाई इरशाद के यहां से जेवरात चोरी किए। इसके बाद चोरो ने गांव निवासी तासिम के घर को भी निशाना बनाया और वहां से भी 25 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जुल्फिकार पुत्र यासीन के यहां से 13 हजार रुपये और जेवरात, हाजी साजिद चक्की वाले के घर सीढ़ी लगाकर 10 हजार की नगदी और जेवरात, विधवा बिलकीश पत्नी मजीद के घर से 17 हजार रुपये की नकदी और जेवरात, शहजाद के घर से जेवरात, गांव के ही दूसरे नौशाद के यहां सौ रुपये और जेवरात, विधवा अफसाना के यहां से पांच सौ रुपये और नगदी, विकलांग जिकरिया के घर से 20 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर लिए। इनके अलावा अय्यूब के घर से भी चोरों ने एक मोबाइल और 33 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जाते समय एक चोर ने अय्यूब की पत्नी नाजमा के कानों से कुंडल झपट लिए।
बृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर एएसपी श्लोक कुमार ने सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार को लेकर मौका-मुआयना किया। उधर, ग्रामीणों ने सभी चोरियों में करीब 20 लाख रुपये की नगदी और जेवरात जाने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव में डायल-100, फिर भी होती रहीं चोरी
एक घर में हुई चोरी की घटना का रात दो बजे की पता चलने पर ग्राम प्रधान ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी थी। इस पर डायल-100 की गाड़ी गांव में पहुंची और चोरों को इधर-उधर तलाश किया। चोरों का पता नहीं चलने पर डायल-100 गांव में ही चक्कर काटती रही। इसके बावजूद भी गांव में अन्य घरों में चोरी की घटना हो गई।

भिखारी महिलां पर घूमी शक की सूई
ग्रामीणों ने एएसपी को बताया कि तीन दिन पहले उनके घरों पर एक महिला भीख मांगने आयी थी। महिला को गांव वालों ने पहले कभी नहीं देखा था। चोरी वाले घरों पर भिखारी महिला के आने पर पुलिस ने उसका हुलिया नोट किया।

चार टीमें की गठित
मोहम्मदपुर राई में करीब 20 लाख रुपये की चोरी के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी दिनेश कुमार के निर्देश पर घटना के जल्द राजफाश के लिए चार टीमें गठित की गई है। एएसपी ने बताया कि स्वॉट टीम के अलावा कोतवाली से तीन टीमें गठित की गई है। घटना के संबंध में कोतवाली कैराना पर पीड़ितों की ओर अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें