फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन

बढ़ापुर। पिछले दो दिन से लापता गांव हरबंशवाला निवासी युवक का शव गांव से लगभग एक किमी दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। युवक के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम हरबंशवाला निवासी गंगाराम (35) मंगलवार सुबह घर से निकला था। रात तक भी घर नहीं आने पर परिजनों ने उसके कहीं रिश्तेदारी में चले जाने का कयास लगाकर तलाश नहीं की। वह कभी भी परिजनों को बताए बिना घर से कई-कई दिन के लिए लापता हो जाता था। बुधवार रात हरबंशवाला गांव से लगभग एक किमी दूर गांव गोपीवाला निवासी शफीक के गन्ने के खेत में किसी युवक का शव पड़ा होने की चर्चा हुई। ग्रामीणाें के साथ गंगाराम के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान गंगाराम के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का चेहरा काला पड़ गया था और शव से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें