फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान युवक और होमगार्ड के बीच कहासुनी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान होमगार्ड द्वारा एक युवक से अभद्रता किए जाने पर हंगामा हो गया। शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शामली कोतवाली पुलिस ने नगर के फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक पर वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा आदर्श मंडी पुलिस ने एसटी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। नगर के फव्वारा चौक पर एक होमगार्ड की बजरंग दल के प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी के भाई से कहासुनी हो गई। आरोप है कि होमगार्ड ने इस दौरान अभद्रता कर दी, जिस पर हंगामा हो गया। सूचना पर विवेक प्रेमी भी मौके पर पहुंच गए और मामला समझाबुझाकर शांत किया।

अतिक्रमण हटवाया
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने नगर के शिव चौक के पास से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने सब्जी की दुकान सहित कई दुकानों का सामान सड़क से हटवाया और भविष्य में सड़क पर सामान रखने वालों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला बनखंडी निवासी सुनीता शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके तथा बच्चों के साथ मारपीट करता है। वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पेट पालती है। आरोप है कि उसके ससुराल के लोग अब उसे मकान से बाहर निकालना चाह रहे है और उसके साथ रोजाना मारपीट करते है। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। नगर के दयानंदर नगर निवासी किरणपाल पुत्र सुखवीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत पांच दिसंबर को वह अपने साले देवेंद्र के साथ कार से शामली आ रहा था। दिल्ली रोड पर रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें