दो जगहों से हजारों का सामान चोरी
छुटमलपुर। बीती रात मुजफ्फराबाद में चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगा कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। बढ़ती चोरियों को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के रवैये के प्रति आक्रोश है।
मुजफ्फराबाद निवासी नूर आलम पुत्र अलाउद्दीन की बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। रात किसी वक्त चोरों ने सेंध लगाकर दुकान से तीन मोबाइल, बैट्री, इंवर्टर और डेढ़ हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। बता दें कि इससे पूर्व भी जनवरी माह में चोरों ने इसी दुकान में सेंध लगा कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इसके साथ ही चोरों ने बीती रात ही मास्टर धनीराम के यहां से एक बैट्री, एक इंवर्टर और एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की चोरी की तहरीरें पुलिस को दे दी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।