फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक नाली बना रहे मजदूरों को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। दरगाहपुर के ग्राम प्रधान परविंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव में नौनांगली मार्ग पर खड़ंजा और नाली का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने नाली बना रहे मजदूरों को वहां से भगा दिया। वह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की ग्राम प्रधान की तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने चौकीदारों की बैठक ली
झिंझाना। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक ली। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनावों से पहले तैयारी करने के निर्देश दिए। गांवों में जहां मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे, उन भवनों की हालत जर्जर न हो। गांव में कौन सा बूथ संवेदनशील है? दोनों समुदायों में आबादी किसकी ज्यादा है? आदि आंकड़े इकट्ठे कर थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने चौकीदारों को एक-एक साफा उपलब्ध कराया। बैठक में चौकीदार जगदीश गांव शाहपुर, इमरान सैदान बिडौली, दीपचंद अहमदगढ, मांगा मंसूरा, बलविंद्र बल्हेडा, रामबीर खेड़ीजुनारदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें