फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम की छापेमारी, 222 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
222 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ छह गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने लगभग 220 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव दुधली, मस्तगढ़, अलाउदीनपुर, पटनी परतापुर, नयाबांस, डोकपुरा और आसपास के क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने व तस्करी करने वालों के यहां दबिश दी गई। दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक शामली दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैराना नागेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक विजय आनंद और एसएसएफ (ए), सहारनपुर आदि अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान टीम ने लगभग 222 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। लगभग 5600 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया। इसके साथ ही मौके से दो ड्रम, दो भट्ठियां और शराब बनाने के उपकरण भभका आदि बरामद किए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु चेतावनी पंफलेट का वितरण किया गया। पंफलेट पर जिले के आबकारी अधिकारियों के फोन नंबर भी लिखे र्गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें