झिंझाना। कस्बे में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर बिड़ौली बस स्टैंड के निकट दो मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के मिले। दोनों स्टोर संचालकों के खिलाफ थाना झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शनिवार को कस्बे में पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर डॉक्टर जगबीर सिंह ने बिड़ौली बस स्टैंड पर छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस के दो मेडिकल स्टोर पकड़े। टीम ने स्टोर संचालक इनाम और सावेज को पकड़कर झिंझाना पुलिस को सौंप दिया। ड्रग इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संचालक कोई डिग्री या लाइसेंस मेडिकल स्टोर संबंधी नहीं दिखा सके। शमशाद के स्टोर से लगभग तीन लाख रुपये और सावेज के स्टोर से 80 हजार रुपये कीमत की दवा को बरामद किया है। स्टोर चलाने वाले दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर जगबीर सिंह की तहरीर पर औषधि अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमार कार्रवाई से कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकतर स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए थे।