फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगेरू में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। सड़क पर पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में गंगेरू गांव में दो पक्षों के बीच डंडे और धारदार हथियार चल गए। एक पक्ष के युुवक को गोली मारने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी तौसीफ का पड़ोसी शौकीन के साथ कई दिन पूर्व सड़क पर पशु बांधने को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद से दोनों पक्षों में रंजिश बन गई। शुक्रवार को दोनो पक्षों के लोगों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। तब मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करा दिया था। कुछ समय बाद दोनों पक्षों के लोग डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में तौसीफ घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए। घायल तौसीफ को कांधला सीएचसी पहुंचाया, जहां से वहां से तौसीफ को शामली रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने जान से मारने की नीयत से तौसीफ को गोली मार दी, जो उसके हाथ में लगी। वहीं, थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई थी, जिसमें तौसीफ घायल हुआ है। गोली मारे जाने की बात जांच में गलत पाई गई है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- एक युवक को गोली मारने का भी आरोप, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें