शामली। अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में कैराना पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली पर कार्रवाई नहीं की। एक सप्ताह बीतने के ना तो किशोरी के बयान दर्ज किए गए और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पीड़िता के बाप ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर इंसाफ की मांग की है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ पांच मई को दूसरे समुदाय के युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। इस दौरान किशोरी की मां के आ जाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है कि पुलिस का इस केस में शुरू से ढीला रवैया रहा। अब मामले को एक सप्ताह होने को है, लेकिन पुलिस ने अभी तक ना तो किशोरी के बयान लिए और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। शुक्रवार को पीड़िता के परिजन एसपी ऑफिस पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में कैराना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए है।