चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा चोर
कैराना (शामली)। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोर को चोरी की बाइक तथा दो बिजली की मोटरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसका चालान कर दिया।
बुधवार की रात पौने 11 बजे कोतवाली पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच तितरवाड़ा चुंगी के निकट एक बाइक सवार संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और बाइक के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है और उसके पास मौजूद दोनों बिजली मोटर भी चोरी के ही हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अय्यूब निवासी गांव भूरा बताया। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।