फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क का विरोध करने पर छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के घिंनहापुर गोपालपुर गांव में स्थित सूर्यनाथ सिंह स्मारक महाविद्यालय में गुरुवार को परीक्षा के दौरान नकल करने के लिए सुविधा शुल्क न देने से नाराज विद्यालय के अध्यापकों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। छात्र का पीएचसी मेंहनगर में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घायल छात्र अनीस पुत्र गणेश पासवान मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुशमुलिया गांव का निवासी है। वह क्षेत्र के घिंनहापुर गोपालपुर गांव में स्थित सूर्यनाथ सिंह स्मारक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। गुरुवार को राजनीति शास्त्र की परीक्षा देने के लिए गया हुआ था। जैसे ही विद्यालय में प्रवेश के लिए गेट पर पहुंचा तभी तीन अध्यापक उसे पकडक़र अपनी दूसरी ओर खिंच ले गए और सुविधा शुल्क की मांग करने लगे। अनीस ने जब नकल मारने के लिए सुविधा शुल्क देने से इंकार कर दिया तो अध्यापक उसे लात, घूंसा और डंडा से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसे परीक्षा देने से वंचित करते हुए एक घंटे तक बैठाए रखा। बाद में छोड़ दिया। अनीस किसी तरह से घर पहुंचकर जानकारी दी। परिवार के लोग उसे सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. प्रतिभा सिंह ने बताया कि अनीस का आरोप निराधार है। नकल के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर झूठी कहानी रच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें