फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैय्यब हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा में एक माह पूर्व हुई तैय्यब उर्फ जाल्ला की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में छह आरोपी नामजद थे, सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
गांव ख्वाजपुरा निवासी जाल्ला उर्फ तैय्यब (55) की 21 जनवरी की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तैय्यब के भाई रशीद ने ग्राम प्रधान सहित छह नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्राम प्रधान महसूब, इसरार, जमशेद और मुंशाद सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छठा आरोपी आजम निवासी ख्वाजपुरा फरार चल रहा था। सोमवार सुबह झिंझाना थाना पुलिस ने आरोपी आजम को गांव ख्वाजपुरा से ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि आरोपी आजम को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में दो अज्ञात आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है। गौरतलब है कि तैय्यब हत्याकांड के आरोपी मुंशाद निवासी ख्वाजपुरा ने एक सप्ताह पूर्व ही झिंझाना थाने में पहुंचकर सरेंडर किया था। वह खुद ही थाने पहुंचा था और थाना प्रभारी से विनती करके कहा था कि मुझे पुलिस की गोली से डर लगता है, मुझे जेल भेज दो, पर गोली मत मारना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें