फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत सगी बहनों को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व नगर से अपहृत दो सगी बहनों को पुलिस ने बरामद करने के साथ आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के बाद उनके बयान अदालत में दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व दो युवतियों का नगर निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद मामले में मोहल्ला आलकलां निवासी जावेद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस दोनों बहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। मंगलवार शाम कोतवाली पुलिस ने दोनों बहनों को बाईपास के पास बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों का मेडिकल कराया जाएगा। अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें