फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात द्वारा गोवंश को मारने के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

थाना कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में घूमने वाले बछड़े (गोवंश) की हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया। गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव जसाला में पिछले काफी समय से एक गोवंश घूमता रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार सुबह जब कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो चकरोड पर गोवंश के पैर व उसके शरीर के कुछ हिस्से का भाग कटा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना किसानों ने गांव में दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और ग्राम प्रधान शिवकुमार भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी गांव में इसी तरह एक गोवंश की हत्या कर दी गई थी। इसकी शिकायत पुलिस को की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण दोबारा वारदात को दोहराया गया है। कुछ ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया की आशंका भी जताई। इसके बाद गोवंश का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ग्राम प्रधान शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें