फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची छात्रा तो युवक शादी को हुआ तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की एक छात्रा ने प्रेमी पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामला थाने तक पहुंचा तो युवक शादी के लिए तैयार हो गया। इस समय युवती गर्भवती है। उधर, पुलिस जांच में सामने आया कि युवक-युवती ने पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी कर रखी है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार पहुंची छात्रा ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र का एक युवक पिछले कई साल से उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसने शादी का वादा भी किया था। लड़के के परिजनों को भी उनके इस संबंध की जानकारी है। अब युवक शादी करने से मुकर गया। छात्रा ने बताया कि रिलेशनशिप में रहने के कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को बुलवाकर मामले की जानकारी ली। कोतवाली सदर इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवक और युवती ने हरिद्वार के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर रखी है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के परिजनों को बुलवाकर समझौता करा दिया गया। युवक और उसके परिजन समाज के सामने दोनों की शादी करने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें