विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
थानाभवन(शामली)। कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी शाहिदा पत्नी वाजिद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था, इससे परिजन खुश नहीं थे। आरोप है कि उसकी सास दहेज की मांग को लेकर मारपीट करती है। परिजनों से दहेज की आस समाप्त होने पर सास ने मंगलवार सुबह उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीडिता ने थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की है।
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
थानाभवन(शामली)। गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी सरफराज, यासीन के घर को जाने के लिए एक ही रास्ता है। मंगलवार की दोपहर रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है।