फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के पिता ने प्रेमी के खिलाफ थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। शादी से एक दिन पहले युवती की हत्या की कोशिश के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती के पिता ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की नीयत से छत से धक्का देकर फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे की एक कॉलोनी निवासी युवती की दो जुलाई को बरात आने वाली थी। उससे एक दिन पूर्व रात में उसके घर पहुंचे युवक कमल कश्यप से युवती के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। आरोपी युवक ने बताया कि उसका काफी समय से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसी बात को लेकर युवती से नोकझोंक हुई। इस बीच युवती तीन मंजिली इमारत से गिरकर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, युवती के पिता ने रविवार को थाना झिंझाना में पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि दो जुलाई को उसकी पुत्री की शादी होनी निश्चित थी। शादी के माहौल में घर में पहुंचे युवक ने उसकी बेटी को मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया। आरोप है कि उसने बेटी के साथ दुराचार किया। आरोप है कि उसे जान से मारने की नियत से फिर छत से नीचे फेंक दिया, जिसको गंभीर अवस्था में शामली के बाद मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें