फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन।
विज्ञापन

गांव हथछोया में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऊन चौकी क्षेत्र के गांव हथछोया में जाकिर पुत्र नूरा के भाई नूर सलीम के यहां रविवार को शादी थी। जिसमें उसने चाचा रकमूदीन को भी बुलाया। इसका विरोध दूसरे चाचा इलियास ने करते हुए रकमूदीन को शादी समारोह में शामिल होने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर इलियास और उसके भतीजों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें इलियास को गंभीर चोट आई। सूचना 100 डायल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ना मिलने के बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए। अभी तक इस संबंध में किसी भी पक्ष से कोई भी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें