कैराना। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस की तरफ से 19 नामजद और 140 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
मंगलवार को कोतवाली कैराना पर तैनात एसआई बच्चू सिंह अवैध खनन की सूचना पर पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव गंदराऊ में यमुना नदी पर छापा मारने पहुंचे। पुलिस ने अवैध खनन कर रेत से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली घेराबंदी करके रोक लिया था। उनके चालकों को हिरासत में ले लिया था। इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। माफिया तथा ग्रामीणों को सूचना दे दी।
भारी भीड़ और माफिया ने मौके पर पहुंचकर गांव भूरा के रास्ते पर पुलिस टीम को रोक लिया। हिरासत में लिए गए दो युवकोंं पुलिस से छुड़ा लिए। इसको लेकर पुलिस की पुलिस से भिड़ंत हो गई थी। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं पथराव कर पुलिस जीप में तोड़फोड़ करने के अलावा फायरिंग भी की गई थी।