शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव जगदीशपुर हींड निवासी कुलदीप कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह शामली में एक निजी क्लीनिक पर नौकरी करता है। 16 जनवरी की शाम करीब सात बजे जब वह क्लीनिक से घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था तो मिल रोड पर पांच-छह युवकों ने उस पर हमला कर दिया था। पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
धमकी देने का मुकदमा दर्ज
शामली। नया बाजार निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि ने एक सप्ताह पहले कोतवाली में सूचना दी थी कि उसे फोन पर अलग-अलग दो नंबरों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पुलिस ने इस मामले की जांच की तो फोन नंबर हनुमान चौक के निकट रहने वाले विपिन कुमार के पाए गए। पुलिस ने एनसीआर को तरमीम कर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।