हमले में वांछित गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने करीब एक साल पहले जान लेवा हमले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि गांव खेड़ीकरमू में 2017 में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मेहरबान को गिरफ्तार किया गया है।
दो वारंटी पकड़े
बाबरी। बाबरी पुलिस ने बिजली के बिल का बकाया जमा न करने पर बंतीखेड़ा निवासी नंदकिशोर और यशपाल निवासी भाज्जू के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे। बाबरी थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि दोनों वारंटियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया है।