फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
विज्ञापन

चौसाना।
गांव दथेड़ा में रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी डंडे चले और फायरिंग की गई। संघर्ष में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव दथेड़ा में संजय कुमार और महिपाल पक्ष के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात संजय का भाई नोनिश और मां घर में सो रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के अंकित पुत्र महिपाल, प्रवीण पुत्र बीरबल, अंकुर पुत्र सुरेंद्र ने घर में घुसकर गाली गलौज की। नोनिश ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट तथा फायरिंग कर दी। संजय ने आरोप लगाया है कि महिपाल पक्ष के लोग नोनिश को जान से मारना चाहते थे। आरोपी पक्ष के लोगों ने नोनिश को डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने नोनिश व उसकी मां बाला देवी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से नोनिश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी नेमचंद का कहना है कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें