फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार और लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। थाने में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी तहसीम व गुलफाम के बीच काफी समय से एक नाली को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। उस समय मोहल्ले के लोगों ने दोनों का बीच बचाव करा दिया। कुछ समय के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष की ओर से तहसीम व कालू घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग करके तीतर बीतर कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से घायलों को शामली के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहसीम के भाई ने चार लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें